प्रतिनिधि,सिमडेगा। बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत के फुलझर गांव में बुधवार को पूर्व मंत्री एनोस एक्का झारखंड पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए लोगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए।ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के समक्ष बताया कि गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। बिजली की समस्या की वजह से लोग लंबे समय से दंश झेल रहे हैं। बार-बार क्षेत्र में हाथियों का आगमन होने की वजह से लोगों के मकानों को तोड़ने के साथ ही लोगों के अनाज फसल आदि चीजों को भी नुकसान कर रहा,लेकिन वन विभाग की ओर से सार्थक पहल नहीं की जा रही है। इसके अलावा गांव में कई लोगों का राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, सहित सरकार की कई योजनाओं से आज भी लोग वंचित है।
मौके पर पूर्व मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं को सुनने के लिए ही मैं इस गांव पर आया हूं,क्योंकि जो राष्ट्रीय पार्टी हैं वह सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर अपनी राजनीति से करें,लेकिन क्षेत्र पार्टी के रूप में झारखंड पार्टी माटी से जुड़कर आपकी समस्याओं को दूर करेगी। आज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के लापरवाही की वजह से विकास नहीं हो पाया है,लेकिन अब वह दूर नहीं जब इस क्षेत्र की जनता झारखंड पार्टी के हाथ में इस क्षेत्र की बागडोर देंगे और इस क्षेत्र का पूरा विकास जो अधूरा कार्य छूटा हुआ था उसे पूरा किया जाएगा।
मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने ग्रामीणों को कहा आप की समस्या जो भी है उसे आप हमारे तक पहुंचाने का काम करें।आप इस समस्याओं को हम अपनी समस्या समझते हुए दूर करेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पंकज एक्का, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो ,जिला समिति सदस्य निकोलसन कोंगाड़ी अनिल कुल्लू ,मदन सिंह, बिल्सन सिंह डमरूधर सिंह ,रसाल खलखो उपस्थित थे।





