प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते गुरुवार बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर स्थित एक दुकान पर गांजा की अवैध खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की।





इस दौरान पुलिस ने जांच के क्रम में दुकान से 778 ग्राम अवैध गांजा के साथ-साथ गांजा बिक्री करने से अर्जित 14700 रुपए भी बरामद किया। साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी दुकानदार सागर पति को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसके विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार पुलिस ने जेल भेज दिया है।