बाबूलाल मरांडी का दावा, शत्रुघ्न सिन्हा हारेंगे, आसनसोल की बेटी अग्निमित्रा जीतेगी
बाबूलाल मरांडी का दावा,शत्रुघ्न सिन्हा हारेंगे, आसनसोल की बेटी अग्निमित्रा जीतेगी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।आसनसोल से चुनाव प्रचार कर राजधानी रांची लौट रहे बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को धनबाद परिसदन में कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा उपचुनाव हार रहे हैं।आसनसोल की बेटी सह भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा जीत रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के आंतक से जनता त्रस्त है।बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है।
मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वालों की हत्याए की जा रही है,राशन कार्ड रद्द कर दिया जा रहा है,कई की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित पेंशन बंद कर दी गई है,भय का माहौल बनाकर तृणमूल कांग्रेस चुनाव जीतना चाहती है,बंगाल की जनता अंतर्मन से तृणमूल को पसंद नहीं करती।उन्होंने कहा कि आसनसोल में तृणमूल की स्थिति खराब है। इसीलिए बाबुल सुप्रियो को आसनसोल से नहीं लड़ाया गया और बाहर से शत्रुघ्न सिन्हा को लाया गया है।सुप्रियो को पता था कि आसनसोल से तृणमूल के टिकट पर नहीं जीत पाएंगे। इसीलिए बोरो उम्मीदवार को तृणमूल ने टिकट दिया है।
मरांडी ने झारखंड की स्थिति पर कहा कि झारखंड सरकार बेहद अलोकप्रिय हो गई है।झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन की नाराजगी पर मरांडी बोले कि इन दोनों की गतिविधियों से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है,यह झामुमो के अंदर का अंतर्कलह है। हेमंत सरकार दो साल पूरा कर चुकी है। इन दो सालों में सरकार का ग्राफ नीचे आया है। यह देख झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस के विधायकों में असंतोष है।
मरांडी ने कहा कि विधायकों को चिंता है कि यही हाल रहा तो अगला चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। झामुमो और कांग्रेस के अंदर विधायकों की नारजगी अपनी सरकार और अपने दल से है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और सरकार के हर गलत काम का विरोध कर रही हैं। खनिजों की लूट, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी मुखर है। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

