प्रतिनिधि,बालूमाथ (लातेहार)। लातेहार परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को थाना चौक एवं मकइयाटाड़ पुलिस पिकेट के पास बालूमाथ पुलिस व लातेहार परिवहन विभाग के कर्मियों द्वारा बाइक वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहन जांच की जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के कर्मी तनवीर आलम ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियम के विरुद्ध चल रहे 27 बाइक वाहन को अर्थ दंड लगाते हुए एक लाख बाइस हजार पांच सौ रुपए की राजस्व का वसूली की गई है। वहीं बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा नियम के तहत बाइक को चलाने की बात कही गई है।





