पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझ रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बालूमाथ बीडीओ को पत्र लिखकर इस मामले में पहल करने की गुहार लगाई है।





प्रधानाध्यापक द्वारा बीडीओ को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कन्या मध्य विद्यालय के जलमीनार में खराबी के कारण टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है,जिस कारण इस विद्यालय में अध्यनरत 350 छात्र छात्राओं के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।विद्यालय में मध्याहन भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है।शौचालय में पानी का प्रवाह रूक आने से शौचालय भी गंदा रह रहा है।चापानल लगाने हेतु अनुनय विनय किया गया था,लेकिन आजतक बोरिंग नहीं हुआ,जबकि इस विद्यालय में तीन-तीन बूथ क्रियाशील हैं और विधानसभा चुनाव भी नजदीक है। प्रधानाध्यापक ने खराब जलमीनार की मरम्मती कराने व साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी निदान की मांग की है।