बालू माफियाओं के खिलाफ मुखर हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, सीएम हेमंत पर बोला हमला
बालू माफियाओं के खिलाफ मुखर हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,सीएम हेमंत पर बोला हमला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

देवघर।अपने कार्यों और बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहने वाले गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं।इस बार अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे बालू के अवैध खनन को लेकर सांसद न सिर्फ मुखर हुए हैं बल्कि अवैध खनन की वीडियो मंगाकर उसे सोशल साइट पर भी लगाकर सरकार व प्रशासन से जवाब पूछ रहे हैं।
गोड्डा सांसद ने सोशल मीडिया पर ही जंग की शुरूआत करते हुए अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा है कि गोड्डा के पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को आदेश देकर चलने वाले अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाइए।
सांसद ने आगे लिखा कि भाजपा का कार्यकर्ता यदि दोषी है तो प्रशासन की कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं,लेकिन राघवेंद्र व उनके साथी को ज़बरदस्ती थाने से किसने निकाला।आमजनों से अपील करते हुए लिखा कि अवैध बालू खनन व पासिंग का रोज मेरे लोकसभा का वीडियो भेजिए वह मैं सोशल मीडिया पर शेयर करुंगा।
वीडियो भेजने वाले के अकाउंट में पैसे जमा करुंगा और वीडियो भेजने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की लड़ाई का आग़ाज़ आम जनता के साथ।
गोड्डा सांसद की तरफ से दिए गए इस खुले ऑफर के बाद उनके पास वीडियो पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर डालकर सरकार व अधिकारियों से सवाल पूछना शुरू कर दिया है।
गोड्डा सांसद ने वीडियो डालकर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आज सुबह देवघर का यह दृश्य है। बालू माफिया का पांडेय दुकान से कुंडा मोड़।पुन: जसीडीह थाना क्षेत्र मे धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का उठाव जारी है। राजस्व का चूना, आखिर किसके संरक्षण से फल-फूल रहा है बालू कारोबार, जसीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव और बसमनडीह गांव के बीच डढ़वा नदी लिलुवा घाट में रात-दिन लगी रहती हैं दर्जनों ट्रैक्टर।
उसके बाद यह है जयंती नदी देवघर मुख्यमंत्री जी। अवैध वसूली देवघर, झारखंड का बालू जा रहा बिहार। मुख्यमंत्री जी यह गोड्डा के देवदांड थाने के पिंडराहाट का दृश्य है जैसे पोस्ट भी उन्होंने किया है। मामले को लेकर सांसद ने कहा कि अवैध बालू खनन के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। अब तक 50 से अधिक वीडियो उनके पास पहुंच चुका है। कहे अनुसार वीडियो भेजने वाले के अकाउंट में पैसे भी ऑनलाईन् ट्रांसफर करा रहे हैं। सरकार को इस खेल को लेकर जवाब देना चाहिए।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

