कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी(चतरा )प्रखंड में लगातार अवैध बालू खनन के खिलाफ सीओ प्रमोद कुमार व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है,लेकिन फिर अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। धड़ल्ले से प्रखंड में अवैध बालू खनन का खेल जारी है। इसी क्रम में सीओ प्रमोद कुमार व पुलिस छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। हालांकि सभी चालक फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।राजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छापामारी अभियान चलाया गया,जिसमें तीन ट्रैक्टरों का जब्त किया गया।वहीं मौके पर सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा ।