प्रतिनिधि,हजारीबाग। बाल विवाह से आजादी अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से बाल विवाह से आजादी अभियान जागरुकता रथ को उपायुक्त नैन्सी सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूम-घूम कर बाल विवाह से होने वाली बुराइयों के बारे में प्रचार-प्रसार करेगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो,अपर समाहर्त्ता,हजारीबाग,अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।





उपायुक्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाल विवाह एक अत्यन्त गंभीर मुद्दा है,जिस पर रोक लगाने हेतु जमीनी स्तर पर जन मानस को जागरुक करते हुए जिले में बाल विवाह के विरुद्ध सकरात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाल विवाह से आजादी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे तथा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएं। जिले में बाल विवाह से संबंधित घटना की सूचना जिला,प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को देने की अपील लोगों से किया।बाल विवाह से आजादी कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, ऑगनबाड़ी केन्द्रों, बालगृह, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं इत्यादि द्वारा बाल विवाह के रोकथाम हेतु कई कार्यक्रम जैसे शपथ ग्रहण, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, प्रभात फेरी इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।जिले के झील परिसर से झंडा चौक तक बाल विवाह के रोकथाम हेतु जन जागरुकता पदयात्रा भी निकाला गया।





इस अवसर पर जिला बाल सरंक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, प्रणव तिवारी,सतीश कुमार रजक,अभिषेक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संगीता कुमारी,नागेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, धर्मवीर धीरज, विजय कुमार रविदास जयंत कुमार सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं जनसेवा परिषद् के प्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।