धनबाद।गुरुवार को बाल संप्रेक्षण गृह में छापेमारी हुई। छापेमारी में संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा अधिकारी कर्नल जेके सिंह और धनबाद सीओ प्रशांत लायक मौजूद थे।भूदा स्थित संप्रेक्षण गृह के वार्ड में तलाशी ली गई।तलाशी में बाल बंदियों के वार्ड से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई। मौके से दो एंड्राइड मोबाइल, एक चार्जर, तीन लाइटर, एक खैनी की डिबिया,गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले चिलम, माचिस, बिजली के तार और रस्सी, लोहे का रॉड मिले है। बरामद सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है।

इस मौके पर सुरक्षा अधिकारी स्टेट नोडल ऑफिसर कर्नल जेके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी की गई।यहां एक ही कैंपस में ऑब्जरवेशन होम और स्पेशल होम है। दोनों के प्रत्येक वार्ड को कोने-कोने की जांच की गई। यहां आपत्तिजनक चीजें वार्ड तक कैसे पहुंची, इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारा मकसद है कि इन बच्चों को मोटिवेट कर इन्हें मुख्यधारा में लाया जाए। इसके लिए संप्रेक्षण गृह में ही कई योजनाओं के तहत सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

राज्य भर के सजायाफ्ता बच्चे का आश्रय है धनबाद

आपको बता दें कि पूरे राज्य के सजायाफ्ता बच्चे धनबाद के बाल संप्रेक्षण गृह में ही रहते हैं। राज्य में कहीं भी जिन बाल कैदियों को सजाई जाती है उन्हें धनबाद बाल संप्रेक्षण गृह शिफ्ट कर दिया जाता है। कई सजायाफ्ता बच्चे सजा के दौरान बालिक भी हो जाते हैं।बैरहाल धनबाद के ऑब्जरवेशन होम में 40 तो वही स्पेशल होम में 30 बच्चे रह रहे हैं। बच्चों की संख्या घटती बढ़ती रहती है। गुरुवार को हुई छापेमारी में धनबाद,सरायढेला और धनबाद के थाना प्रभारी भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों व 40 से ज्यादा पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।