प्रतिनिधि,लोहरदगा।भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) रांची के द्वारा आज लोहरदगा जिला में संतुष्ट ग्राहक हमारा प्रचारक अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने समाहरणालय परिसर लोहरदगा से रवाना किया।





इस अभियान में बीएसएनएल की ओर से प्रतिनिधिगण ग्राहकों के घर-घर जाकर दूरसंचार सेवा से संबंधित फीडबैक लेंगे। इससे पूर्व बीएसएनएल की ओर से महाप्रबंधक की ओर से गुलदस्ता देकर उपायुक्त का स्वागत किया गया।





इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सेवा के मामले में बीएसएनएल ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अपनी अच्छी पहुंच बनायी है। बीएसएनएल की यह अच्छी पहल है कि अपने ग्राहकों के घर-घर जाकर इस अभियान के बारे जानकारी देंगे। किसी प्रकार की समस्या है तो कंपनी के प्रतिनिधि उसका समाधान करेंगे।





मौके पर बीएसएनएल महाप्रबंधक उमेश प्रसाद साह, उप महा प्रबंधक (प्रचालन) शशि भूषण प्रसाद सिंह, सहायक महाप्रबंधक ब्रजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में बीएसएनएल के कर्मी उपस्थित थे।