पूसू प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।कस्तूरबा आवासीय विद्यालय इचाक हजारीबाग में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने भ्रूण हत्या,बाल विवाह,किशोरी सशक्तिकरण,बालिकाओं के स्वास्थ्य भ्रूण हत्या और सावित्रीबाई फुले योजना के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।साथ ही फलदार पौधारोपण भी किया गया।आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे का प्रदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के अलावा कस्तूरबा की वार्डन,शिक्षिकाएं बाल संरक्षण से दीप नारायण चौधरी,यूनिसेफ एक्सआईएसएस रांची से राजनंदनी कुसुम कुमारी पूजा राय उपस्थित थीं।





