प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बोड़ाम थाना अंतर्गत नुतनडीह निवासी 58 वर्षीय वृद्ध भरत उरांव ने देर रात्रि घर के बगल में स्थित कटहल के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करने के बाद शनिवार पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है।





बताया जा रहा है कि मृतक भरत उरांव के परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार गांव में लगे टुसू मेला में गए थे। इस बीच रात को जब वे घर लौटे तो भरत उरांव को गायब पाया। जबकि खोजबीन करने पर उन्हें घर के बगल में कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ देखा।





इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन भरत उरांव मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। उसका एक बेटा गांव से बाहर रहकर कहीं काम करता है। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक यूडी केस दर्ज किया है।