प्रतिनिधि,जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी अपने पूरे चरम पर है। ऐसे में उड़ीसा बाबा विरो भोध्रो बोदरा जी के नाम से जाना जाने वाले बाबा ने अपनी भविष्यवाणी भी कर ही दी।उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि झारखंड में जो उपचुनाव रामगढ़ में 27 फरवरी 2023 को होने जा रहा है।उसमें एनडीए आजसू की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी जोकि वर्तमान में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की धर्मपत्नी है,उनकी जीत को सुनिश्चित करते हुए उड़ीसा बाबा ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले, सुनीता चौधरी का जितना तय है। वैसे पूर्व में भी बोदरा बाबा के कई भविष्यवानियां सच साबित हुए हैं।





उदाहरण के तौर पर आपको बताते चलें कि 2019 में जब झारखंड विधानसभा चुनाव होने वाला था, उस समय भी उड़ीसा बाबा ने यह भविष्यवाणी की थी चाहे कोई कितनी भी ताकत लगा ले झारखंड में हेमंत सोरेन की ही सरकार बनेगी और हेमंत सोरेन ही अगले मुख्यमंत्री झारखंड के होंगे और यह बात सत्य साबित हुई । इसी तरह की भविष्यवाणी उन्होंने दुमका उपचुनाव को लेकर की थी और वहां पर भी उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और बसंत सोरेन वहां से जीत कर विधानसभा गए । ऐसे में देखना बहुत दिलचस्प होगा कि रामगढ़ उपचुनाव को लेकर की गई भविष्यवाणी आगे कितनी सच साबित होती है।