जमशेदपुर।ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी जमशेदपुर से गजब का कनेक्शन है।ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और पंजाबी ब्राह्मण माता-पिता ऊषा और यशवीर सुनक की संतान हैं।आपको बताते हैं कि ऋषि सुनक का जमशेदपुर से कैसा जुड़ाव है।





सुधा मूर्ति का जमशेदपुर कनेक्शन





ब्रिटेन के न‌ए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भले ही कभी जमशेदपुर नहीं आए हों,लेकिन ऋषि सास व इंफोसिस की वाइस चेयरमैन सुधा मूर्ति का जमशेदपुर कनेक्शन रहा है।सुधा 1974 में टाटा मोटर्स की पहली महिला इंजीनियर थीं।सुधा जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर काम किया। हालांकि सुधा यहां ज्यादा दिनों तक नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने टाटा मोटर्स सहित पूरे टाटा समूह के लिए मिसाल तो बना ही दिया।





जेआरडी टाटा को लिखा था पत्र





सुधा मूर्ति के पहले टाटा मोटर्स में महिला इंजीनियर की नियुक्ति नहीं होती थी।ऐसे में जब टाटा मोटर्स में इंजीनियरों के लिए नियुक्ति निकली सुधा तो यह देखकर हैरान रह गईं कि उसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इस पर सुधा ने गुस्से में आकर सीधे जेआरडी टाटा को पत्र लिख दिया। पत्र में लिखा कि जब आप महिलाओं को मौका ही नहीं देंगे, तो वह अपनी क्षमता कैसे साबित करेंगी।सुधा को इस बात का भी दुख हुआ कि टाटा समूह में भी लैंगिक भेदभाव होता है। यह पत्र मिलते ही जेआरडी के निर्देश पर सुधा का विशेष साक्षात्कार लिया गया और उन्हें नौकरी पर रख लिया गया।





ऋषि सुनक ने बेंगलुरू आकर किया था अक्षता से विवाह





ऋषि सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता से बेंगलुरू आकर 2009 में विवाह किया था। दोनों की मुलाकात इंग्लैंड के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। अक्षता फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में ब्रिटेन की उल्लेखनीय हस्ती हैं। ऋषि और अक्षता सुनक की दो संतान हैं, जिनका नाम अनुष्का और कृष्णा है।