रांची।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आएंगी।राष्ट्रपति यहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और सभा को संबोधित करेंगी।झारखंड की राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू एक बार उलिहातू आ चुकीं हैं।





द्रौपदी मुर्मू खूंटी आने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी। 22 साल पहले इसी दिन झारखंड राज्य का गठन हुआ था। इस दिन को केंद्र ने पिछले वर्ष आदिवासी दिवस भी घोषित किया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीसी शशि रंजन, एसपी अमन कुमार शनिवार को उलिहातू पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।





आप को बता दें की झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है। राष्ट्रपति उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने उनकी जन्मस्थली उलिहातू आएंगी।