पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,जामा।भारतीय जनता पार्टी चुटोबेदिया मंडल के मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राय की अध्यक्षता में ढोढली पंचायत में भाजपा ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाया।





सदस्यता अभियान के दौरान मंडल संयोजक मनोज हांसदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू हो रहा है। इस सदस्यता अभियान के तहत अनेक कार्यकर्ताओं को जोड़ने को काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।





मनोज हांसदा ने का कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा इस सदस्यता अभियान के दौरान चुटोबेदिया मंडल में 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को सदस्य बनाने का विचार किया है।





बैठक के दौरान किनू गृही,देवेन्द्र मरीक,हराधन मरीक,विसा हांसद,विनोद गृही, प्रमोद गृही,पिंटु,विभीषण गृही,चांदनी देवी, फूलमनी देवी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।