प्रतिनिधि,जामा। जामा प्रखंड के अंतर्गत लकड़ापहाड़ी हटिया में रविवार को भाजपा नेता सह सरसाबाद पंचायत के मुखिया राजू पुजहर ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।





इस दौरान राजू पूजहर नें अपने समर्थको के साथ लकड़ापहाड़ी और महारो चौक में ट्रक, बस और बाइक सवार लोगों से गाड़ी धीमी गति से चलाने, सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहनकर चलाने के साथ साथ ट्रफिक नियम का पालन करने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने की अपील किया।





उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे में चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर गुपिन हेम्ब्रम, कार्तिक चालक, लखी मंडल, महेश साह, संतोष सहित दर्जनों लोगो मौजद थे।