लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 जारी किया है।भाजपा के शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर में संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिकताओं को गिनाया।भाजपा ने घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने कर के दिखाया है नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया।

भाजपा के शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्प पत्र है,उत्तर प्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यही घोषणा पत्र लहराते हुए पूछते हैं कि कितने पूरे हुए,मैं उनको बता देना चाहता हूं कि 212 संकल्प पूरे हुए

आइए जानें भाजपा के घोषणा पत्र के बड़े ऐलान

सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे

मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

लव जेहाद पर 10 साल की जेल और 1 साल का जुर्माना

मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे

प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क

5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे

3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क

-कानपुर में मेगा लेदर पार्क

10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना

वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा

2000 नई बसों के माध्यम से सभी गांवों में बस की सुविधा

पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटिन

काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो

मछुआरा समुदाय के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना

ईडब्लूएस कल्याण बोर्ड का गठन

सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह

महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुह्रा का श्रृंग्वेरपुर में और डॉ भीम राव अम्बेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे

प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग

2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे

प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान

लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे

प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र

MBBS की सीटें दोगुना

6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना

25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़

गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान

निषादराज बोट सब्सिडी योजना

कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी

उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार

गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद

मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़

हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन

3 नई महिला बटालियन

सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ

5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत

UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी

1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी

आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी

सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी यूनिवर्सिटी

लखनऊ में यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस एंड फॉरेंसिक साइंस

अयोध्या में आयुष शैक्षिणक संस्थान

गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ आयुष यूनिवर्सिटी,

प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी

मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम पूरा करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद कहा कि यह 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला पत्र है। उन्होंने कहा कि अब हर बेटी स्कूल जाती है,प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त हो चुका है,हर वादे को पूरा किया गया।,योजनाओं को देने में कोई भेदभाव नहीं किया।
5 साल पहले भी हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में संकल्प पत्र इसी सभा कक्ष रखा था। उन संकल्पों को मंत्र बनाकर जो कहा था वो करके दिखाया, जो आगे बोलेंगे उनको भी करके दिखाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में 700 दंगे हुए थे,लेकिन आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्राएं धूमधाम से निकलती हैं,पर्व और त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ,22 लाख हेक्टेयर सिंचन की क्षमता बढ़ी,5 लाख युवाओं को नौकरी मिली,1.59 लाख करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान हुआ।

भाजपा पहले रविवार को अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 जारी करने वाली थी,लेकिन लता मंगेशकर के निधन के बाद उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।आज यह कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना मंच पर मौजूद रहे।

.