भाजपा विधायक विनय शाक्य ने अपने अपहरण के दावे का किया खंडन,बोले-मै स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ
भाजपा विधायक विनय शाक्य ने अपहरण के दावे का किया खंडन, बोले- मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में 11 जनवरी को बड़ी हलचल देखने को मिली।इस हलचल का असर भारतीय जनता पार्टी पर पड़ा है।योगी मंत्रिमंडल से मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। स्वामी के इस्तीफा देने के बाद कई और विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य के अपहरण होने की बात सामने आई थी,लेकिन अब भाजपा विधायक ने अपने अपहरण का खंडन करते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात कही है।
भाजपा विधायक विनय शाक्य ने इटावा में अपने आवास पर मीडिया से बात की और अपने अपहरण के बारे में अपनी बेटी के दावे का खंडन किया। विनय शाक्य ने कहा कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने कहा था कि उनके पिता का चाचा देवेश शाक्य ने कुछ अन्य लोगों के साथ अपहरण कर लिया है और उनको लखनऊ ले गए हैं। शाक्य की बेटी रिया ने वीडियो जारी कर अपने चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिया ने कहा है कि देवेश उनके पिता विनय शाक्य का अपहणरण कर लखनऊ ले गए हैं, जहां उनको सपा में शामिल कराया जाना है।
रिया ने कहा है कि मेरे पिताजी को कुछ साल पहले लकवा मार दिया था जिसके बाद से वो चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बीमारी का फायदा उठाकर ही चाचा देवेश शाक्य उनको घर से उठाकर सपा में शामिल करने के लिए लखनऊ ले गए हैं। मैं सबको बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं,तो वहीं अब विनय शाक्य ने अपने अपहरण होने की बात का खंडन किया है। साथ ही बेटी रिया के वीडियो को ही साजिश बता दिया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

