रांची।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंच चुकी है।यह मुकाबला राजधानी के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होगा। पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रिका ने लखनऊ में भारत को 9 रनों से हाराया था।





कई स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं





आपको बता दें कि भारतीय टीम शुक्रवार लगभग साढ़े तीन बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम रांची एयरपोर्ट से बस से सड़क मार्ग होते हुए रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुई।खिलाड़ी रेडिसन ब्लू होटल पहुंच चुके है।भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं है।कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ी इन दिनों टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर आस्ट्रेलिया में है। इस टीम की कमान शिखर धवन के हाथ में है।तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्योंकि इस सीरीज का आखरी और तीसरा मुकाबला दिल्ली में होगा।





होटल के बाहर फैंस की लगी भीड़





दोनों टीम की बस रेडिसन ब्लू होटल पहुंचते ही फैंस की भीड़ लग गई। हर कोई खिलाड़ियों को एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहे थे। खिलाड़ी बस से निकलते हुए, फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीधा होटल की ओर बढ़ते चले गए। वहीं फैंस फोटो और सेल्फी खींचने को बेताब दिख रहे थे।इस दौरान रांची पुलिस की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।