रांची। झारखंड की राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट का मुकाबला होने वाला है। 7 अक्टूबर को दोनों टीमें राजधानी रांची पहुंच जाएंगी। क्रिकेट का मुकाबला देखने के लिए भारी भीड़ आने की संभावना है।भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भी कमर कस ली है। सुरक्षा को दुरुस्त रखने के लिए एटीएस ने मॉक ड्रिल की प्रेक्टिस की है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर इस मॉक ड्रिल का अभ्यास राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। इस मौके पर एटीएस के अत्याधुनिक हथियारों से लैस हिट टीम ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
जानें क्या होता है मॉक ड्रिल
आपको बता दें कि भविष्य में आने वाली अप्रिय घटनाओं को भाप कर उसे रोकने के लिए और उससे बचने के लिए किए जाने वाले अभ्यास और प्रक्रिया को मॉक ड्रिलिंग कहा जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में 7 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहुंच जाएंगी। 8 अक्टूबर को दोनों टीमें स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करेंगी। JSCA स्टेडियम में कुल 40,000 लोग बैठकर मैच देख सकते हैं। 9 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मैच की टिकट बिक्री 6 से 8 अक्टूबर के बीच होगी। इन सभी तैयारियों को देखते हुए झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सुरक्षा को पुख्ता करनी शुरू कर दी है।





