प्रतिनिधि,बगोदर। इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से बगोदर प्रखण्ड के बेको पूर्वी व पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत कई टोलो में ग्रामीणों के मिट्टी के मकान गिर गए हैं,जबकि कई मकान गिरने के कगार पर है,लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है।वहीं लोग तिरपाल व प्लास्टिक डालकर किसी तरह रह रहे हैं। लोगों को अपने अपने घरों की चिंता सता रही है। जन जीवन मूसलाधार बारिश से परेशान घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। अशियाना ढह गया परिवार के लोग कहां रहेगें, जानवर बकरी कहां रखा जायेगा।इधर भारी से भारी मिट्टी के मकान गिरने की सूचना मिलते ही बेको पश्चिम के पंचायत समिति प्रतिनिधि इस्तियाक अंसारी पीड़ितों के घर पहुंचे और जायजा लिया,जबकि कई घर गिरने के कगार पर धीरे-धीरे पहुंच चुके हैं। उन परिवारों में बेको पूर्वी मे सोनाली देवी, मनोज सिंह, जबकी बेको, पश्चिमी के अन्तर्गत बनोदी बागी के प्रमिला देवी लिलावति देवी विमला देवी धनश्याम महतो यशोदा देवी शामिल हैं। इन सभी परिवारों के मिट्टी के मकान गिरे हैं।





