भीषण सड़क हादसा:एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 6 की हुई दर्दनाक मौत
भीषण सड़क हादसा:एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 6 की हुई दर्दनाक मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 6 की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के अजय कुमार अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ सेलरियो कार से सूरत से अयोध्या आ रहे थे।रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के नारायण ढाबे के पास हाईवे के किनारे बेतरतीब खड़े एक कंटेनर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को कटर से काटा गया। इसके बाद अंदर से सभी 6 लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से भाग गया।भीषण हादसे की दो वजह सामने आ रही है। पहली-जहां कार कंटेनर में घुसी वहां बगल में ढाबा था। ऐसे में बहुत सारे ट्रक चालक हाईवे पर ही ट्रक को खड़ा कर देते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पुरुणेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे लखनऊ से अयोध्या जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। ये सभी अयोध्या जनपद के निवासी हैं मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे के बाद एक बार फिर एनएचएआई के लापरवाह अफसरों की पोल खुल गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की होती है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

