पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार,उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया,परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का,अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार और विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह द्वारा साहिबगंज के भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर लाभुकों से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।





इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा योजना लाभुकों,जिसमें अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,वनपट्टा,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,साइकिल वितरण को मुख्यमंत्री के हाथों लाभ दिया जाएगा और नवनियुक्त सेविका,सहायिका और अनुकम्पा पर लिपिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।