पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार।झारखंड सरकार द्वारा सोमवार से शुरू हुई मंईयां सम्मान यात्रा के तहत बुधवार को मनिका हाईस्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना सोरेन,मंत्री बेबी देवी,दीपिका पांडे,बैद्यनाथ राम,मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लोग खुश है। वहीं कल्पना सोरेन ने मंईयां सामान की लाभुकों को झारखंड सरकार में सम्मान देने का काम किया है।झारखंडी माताएं जितिया के पर्व मे उपवास करने के बावजूद इतनी भारी तादाद में जुटी हुई हैं। हेमंत सोरेन का दुलार प्यार दिखता है।





मौके पर लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह,एसपी कुमार गौरव,उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ, सहदेव सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, दरोगी यादव ,तस्लीम अंसारी, संदीप उरांव, मुरारी ठाकुर, सिकेश्वर राम समेत कई लोग उपस्थित थे।





पूरे कार्यक्रम में महागठबंधन के अंग राष्ट्रीय जनता दल के कोई कार्यकर्ता एवं नेता नहीं दिखे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल का झंडा दिखा। बाकी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडा संग संग लगे हुए देखा गया।