प्रतिनिधि,डुमरी। शमा युवा क्लब नावाटांड़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्वर्गीय जगरनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को मंत्री बेबी देवी ने फुटबॉल में किक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगी।उद्घाटन मैच बिरसा क्लब सुभाष नगर बेरमो बनाम विनोद बिहारी महतो क्लब बरवाटांड़ के बीच खेला गया,जिसमें बेरमो की टीम 3-2 गोल से विजयी हुई।इस दौरान मुखिया सबीना खातून, मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय,कारी बरकत अली, मुखिया प्रतिनिधि असलम अंसारी,जगदीश महतो,अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।





