मंत्री सत्यानंद भोक्ता व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शतचंडी महायज्ञ और कलश यात्रा में हुए शामिल
धार्मिक अनुष्ठान से मन को मिलती है शांति:मंत्री
प्रतिनिधि,चतरा/हंटरगंज। सूबे की हेमंत सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता जीवन के हर क्षेत्र में अनूठा साबित हो रहे हैं।शिलान्यास,उद्घाटन,शादी समारोह,दुख,सुख और धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है।बैठना और आराम जैसे शब्दों से यह कोसों दूर हैं। मंत्री सत्यानंद भोक्ता के प्रयास का नतीजा है कि तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से सफल हुआ। वहीं दिन के उजाले में अपने विधान सभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल होकर यह साबित कर दिया की आराम करने वालों में शामिल नही हूं।मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बुधवार को प्रतापपुर और हंटरगंज प्रखंड के कई धार्मिक अनुष्ठानो में शामिल हुए और इसका विधिवत उद्घाटन भी किया।
मंत्री सत्यानन्द भोगता हंटरगंज के ग्राम भोजपुर के देवी मंडप में आयोजित सतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए।वहीं प्रतापपुर प्रखंड स्थित हाईस्कूल मैदान में कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर अमझर नदी पहुंची, जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पवित्र जल कलश में लेकर क्षेत्र भ्रमण किया गया।तत्पश्चात कलश को यज्ञ मंडप में बड़े ही विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।कलश यात्रा में शामिल मंत्री सत्यानंद भोगता ने श्रद्धालुओं को कलश,चुनरी, नारियल देकर कलशयात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान मंत्री ने सभी उपस्थि श्रद्धालुओं को महायज्ञ की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश प्रदेश और प्रतापपुर प्रखंड में सुख शांति समृद्धि की कामना की।इस रूद्र महायज्ञ के कलश यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से मन को शांति मिलती है।इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष,जिला परिषद सदस्य रीना देवी,प्रमुख स्मिता प्रकाश,उप प्रमुख कविता देवी,बीडीओ मुरली यादव, मुखिया बसंती पन्ना,जिप सदस्य निशी कुमारी, सुरेश पासवान,पूर्व जिप सदस्य रन्नु दास, समाज सेवी बेचन पासवान , मुखिया किशोर यादव,बिरेंद्र यादव ,जगदीश यादव, संजय प्रसाद,खेदू यादव, सुरेश यादव, भोला प्रसाद, सुरेश प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता,कलेंदर कुमार,शिव कुमार रंजन,संजय कुमार, लवली देवी,के अतिरिक दर्जनों लोग उपस्थित थे।





