प्रतिनिधि,बालूमाथ (लातेहार)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन बालूमाथ के प्रखंड अध्यक्ष रवि रजक मजदूरों से मिले शिकायत पर गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी परियोजना पहुंच कर कोलियरी में कार्य कर रहे मजदूरों को मिलने वाली सुविधा एवं हक अधिकार की जानकारी ली।इसके बाद उन्होंने कहा कि मजदूरों को पूर्ण रूप से उनका हक और अधिकार नहीं दिया जा रहा है।मजदूरों का हक अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के बैनर तले मजदूरों का हक अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय मजदूर को छोड़कर बाहरी मजदूर को कोलयरी परिसर में कार्य में लगाने कि शिकायत पर भी एसोसिएशन द्वारा विस्तार पूर्वक जांच पड़ताल की गई। विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्थापितों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।





इस मौके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गुड्डू वर्मा,जिला सचिव अर्जुन साहू,बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष रवि रजक,हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल यादव,बबलू गुप्ता,संतोष कुमार कृष्ण प्रसाद साहू सहित कई लोग मौजूद रहे।