प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीडीओ रंथु महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।





जानकारी देते हुए बीडीओ रंथु महतो ने बताया कि घर-घर मतदाता सूची सत्यापन से संबंधित सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को विभाग से प्राप्त वीडियो/ पीपीटी के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जहां आज से 20 अगस्त तक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक घरों में जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके साथ हीं बीएलओ द्वारा उक्त घरों में एक स्टीकर चिपकाया जाएगा, जिसमें तारीख अंकित रहेगा। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान विभाग को पता चल सकेगा कि उस घर के सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है।





आपको बता दें जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरा होगा उनके लिए प्रपत्र 6 भरकर नाम जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ हीं अन्य किसी प्रकार भी त्रुटियों का संधारण किया जाएगा। उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण बीएलओ पर्यवेक्षक द्वारा की जाएगी।





इस मौके पर पर्यवेक्षक के रुप में विनय कुमार ,जितेंद्र कुमार, मोहम्मद इमरान ,सीताराम रवानी, संजय रवानी, राम लखन वर्मा, पुनीत दास ,परमेश्वर राम समेत सभी बीएलओ मौजूद थे।