मनिका के सिंजो शिव मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर जागरण का किया जाएगा आयोजन
आज भोजपुरी मनिका के सिंजो शिव मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर जागरण का किया जाएगा आयोजनगायिका पायल बनारसी समेत कई कलाकार धमाल मचाएंगे
प्रतिनिधि,मनिका।मनिका प्रखंड के शिंजो शिव मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर दिन शुक्रवार 20 अक्टूबर को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसकी जानकारी दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार यादव ने दिया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार पायल बनारसी, रीमा वर्मा, विकास पांडे, विनय मिश्रा रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।उनके साथ बाहर से आए हुए म्यूजिशियन कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी।
कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार यादव ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए लोगों से आग्रह किया है।यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कमेटी के लोगों के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है,जिसमें दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बच्चन कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार यादव, सचिव अविनाश यादव, उपाध्यक्ष शिवानंद यादव, अंकित राज ,रजत राज, अशोक प्रजापति, दिनेश प्रसाद, उपसचिव कमलेश प्रजापति ,लव यादव,महासचिव शैलोक यादव ,नरेश यादव, त्रिलोकी प्रजापति,अखिलेश यादव,पप्पू यादव, उपकोषाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सोनल कुमार ,महासचिव उमाशंकर गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता,मीडिया प्रभारी संतोष यादव,प्रियांशु कुमार,सदस्य राजकरण शिप्पी,सागर यादव,सकलदीप यादव,राहुल यादव,राजन यादव,रोशन यादव,अभिषेक यादव,रितेश कुमार साहू और रवि पासवान को बनाया गया है एवं सभी को अपनी-अपनी जिम्मेवारी सौंपी गई है।





