प्रतिनिधि, लातेहार।लातेहार जिले के मनिका प्रखंड कार्यालय में दिन शुक्रवार को मनिका सीओ के रूप में संतोष कुमार शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने नए सीओ संतोष कुमार शुक्ला को बुके देकर स्वागत किया।





नए सीओ संतोष कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय से चल रहे कल्याणकारी योजना को जरूरतमंद लोगों को लाभ दिया जाएगा। मौके पर मुन्ना तिवारी, मथुरा यादव, इरफान खान समेत कई लोग उपस्थित थे।