लखनऊ।देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए 25 मार्च अपराह्न 4.20 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में
योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और यूपी की राजनीति में इतिहास रच दिया।पांच साल का कार्यकाल पूरा कर विधानसभा चुनाव की अग्निपरीक्षा में पार होकर यूपी की सत्ता संभालने वाले अकेले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

योगी सरकार पार्ट- 2 में भी दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली।पराजित होने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।योगी सरकार पार्ट-1 में उप मुख्यमंत्री रहे डॉ. दिनेश शर्मा को कैबिनेट में इस बार जगह नहीं मिली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों को शपथ दिलाई। 18 कैबिनेट मंत्री,14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्री हैं।इनमें 31 नए चेहरे हैं।नए मंत्रिमंडल के सामने नया संकल्प और नया लक्ष्य हैं।दो साल बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होना है।ऐसे में योगी की नई टीम के सामने सुशासन को सुदृढ़ करना और लोकसभा चु की बड़ी चुनौती रहेगी।

जानें किस वर्ग के कितने बने मंत्री
सामान्य वर्ग - 21
ओबीसी - 20
एससी - 8
मुस्लिम - 1
सिख - 1
एसटी - 1

सामान्य वर्ग
ब्राह्मण - 7
ठाकुर - 7
वैश्य - 3
भूमिहार - 2
खत्री - 1
कायस्थ - 1

योगी मंत्रिमंडल में इस बार 31 नए चेहरों को शामिल किया गया हैं।मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा भी हैं।शर्मा गुजरात काडर के 1988 बैच के आईएएस थे और काफी समय तक पीएमओ में रहे।उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट व पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री बनाये गये है।मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं भी हैं।इनमें बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री,गुलाब देवी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया है।

दानिश आजाद अकेले मुस्लिम मंत्री

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में 32 वर्षीय दानिश आजाद अकेले मुस्लिम मंत्री हैं। दानिश 6 साल तक एबीवीपी से जुड़े रहे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।बैरहाल दानिश किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।योगी सरकार पार्ट-1 में मंत्री रहे मोहसिन रजा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

कैबिनेट मंत्री

केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जय वीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद।

पिछली बार के मंत्रियों को,इस बार नहीं मिली जगह

योगी मंत्रिमंडल में इस बार 9 मंत्रियों को जगह नहीं मिली है।इनमे डॉ. दिनेश शर्मा, सतीश महाना, रमापति शास्त्री, जयप्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन, डॉ. महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री। 8 राज्यमंत्रियों में डॉ. नीलकंठ तिवारी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, जय कुमार जैकी, मोहसिन रजा, अतुल गर्ग, सुरेश पासी को जगह नहीं मिली है।

भाजपा ने सहयोगी पार्टी का पूरा ध्यान रखा है। अपना दल (एस) के विधान परिषद सदस्य व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को भी कैबिनेट मंत्री बनाया है।

योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर मौजूद रहे।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह मौजूद रहे।