महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटा वैद्यनाथधाम,चार प्रहर की होगी पूजा
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से पटा वैद्यनाथधाम,चार प्रहर की होगी पूजा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

देवघर।द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी में आज मंगलवार को महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।भोलेनाथ की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर बाबानगरी श्रद्धालुओं से पट गई है। महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ पर लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण कर मंगलकामना करेंगे की संभावना है।सोमवार से ही बाबा की पूजा करने के लिए बाबानगरी देश-विदेश के श्रद्धालुओं से पट गई। सभी होटल, लॉज, धर्मशाला, पुरोहितों के आवास श्रद्धालुओं से भरे पड़े हैं।कई जगहों पर नो रूम का बोर्ड भी टांग दिया गया है।महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही बाबानगरी भक्ति के रंग में रंग गई है।
जेल के कैदी बनाएंगे बाबा का मुकुट
मिली जानकारी के मुताबिक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जाएगी। मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ की संध्याकालीन शृंगार पूजा नहीं होगी।पूरे साल में यही एक दिन होता है, जब बाबा की संध्याकालीन शृंगार पूजा नहीं होती है। इसी कारण श्रावण पूर्णिमा पर देवघर मंडल कारा से दो पुष्प मुकुट का निर्माण जेल में बंद कैदियों द्वारा किया जाता है। एक पुष्प मुकुट तो बाबा वैद्यनाथ पर अर्पण के लिए परंपरानुसार पहुंचता ही है, वहीं दूसरा पुष्प मुकुट स्कॉर्ट कर दुमका के बाबा बासुकीनाथ मंदिर तक भेजा जाता है और वहां पर संध्याकालीन शृंगार पूजा में वही अर्पण होता है।
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
बाबा नगरी में महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया हैं।बाबा वैद्यनाथ मंदिर, रूट लाइनिंग, शिवगंगा व मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम हैं।चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसपी धनंजय प्रसाद सिंह खुद पूरी टीम के साथ व्यवस्था का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने में व्यस्त रहे। बीएड कॉलेज से लेकर फुट ओवरब्रिज तक बैरिकेडिंग की गयी है। श्रद्धालुओं के कताबद्ध होने वाले मार्ग में सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि के प्रबंध किया गया हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

