महिला को चरित्रहीन बताकर परिवार का किया हुक्का पानी बंद
महिला को चरित्रहीन बताकर परिवार का किया हुक्का पानी बंद <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।ग्रामीणों ने महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसके परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है।कालूबथान ओपी क्षेत्र के बांदराबाद गांव के एक कुंभकार परिवार का पंचायत ने सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर दिया है।इसकी शिकायत कालूबथान ओपी में दर्ज करायी गई है।
मछली पकड़ कर भरण-पोषण करने पर भी रोक लगा दी गई है। गांव के दुकानदारों को राशन देने से मना कर दिया गया है। परिवार अपने बच्चों को स्कूल में भी नहीं पढ़ा सकता है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों पंचायत ने मना कर दिया है। इतना ही नहीं गांव के कुएं से पानी भरने और तालाब में नहाने-धोने पर भी रोक लगा दी है। मवेशियों को चराने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
पंचायत ने पीड़िता के परिवार वालों से 19 हजार पांच सौ रुपए जुर्माना भी वसूला। पीड़िता कविता कुंभकार ने गांव के दबंगों और पंचों में प्रभाष गोराईं, मंटू गोराईं, गोविंद गोराईं, आदित्य चक्रवर्ती, परमेश्वर चक्रवर्ती, मंटू गोराईं, अबोनी गोराईं के खिलाफ बुधवार की रात को कालूबथान ओपी में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पूहले गांव में उसके परिवार के विरुद्ध पंचायत की गई। पंचों ने मुझ पर चरित्रहीन होने का झूठा आरोप लगाया और डरा-धमका कर पति पलटन कुंभकार से 12 हजार पांच सौ और जेठ ससुर सुबोध कुंभकार से दस हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला। पूरी घटना की जानकारी धनबाद जिला प्रजापति संघ दी गई।
पांच जनवरी को संघ के पदाधिकारियों ने पंचों के साथ बैठक की, लेकिन पंचों ने संघ के निर्णय को ठुकरा दिया और कुछ भी मानने से साफ इनकार कर दिया। छह जनवरी को पंचों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर दिया। पंचेत डैम से मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। दबंगों से पूरे परिवार भयभीत है।
इस मामले में डुमरिया पंचायत के मुखिया गोपाल दास ने बताया कि महिला के परिवार से ग्रामीणों को हमेशा परेशानी झेलनी पड़ती है।कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।पीड़िता की शिकायत मिली है कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

