पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।जिले में डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मांगुर मछली से लदे दो वाहनों के पकड़े जाने और हिरासत में लिए गए ट्रकों के चालक,सहचालक सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोगों में मंजित सिंह (53) पिता स्व जागर सिंह ग्राम धमौली राजपुरा थाना राजपुरा जिला पटियाला (पंजाब),बुद्धदेव चकलादार (39) पिता स्व बिमल चकलादार ग्राम अमरपाली पूर्व गढ़ीफा थाना नैहाटी जिला उत्तर 24 परगना, प्रसेनजीत घोष (40) पिता विश्वनाथ घोष ग्राम अमरपाली दक्षिण गड़ीफा, थाना नैहाटी,विश्वनाथ घोष (33) पिता हरिपदो घोष ग्राम राजेन्दपुर,मदारपुर थाना नैहाटी,सुकांता हलदार (25) पिता स्व. जगदीश हलदार ग्राम अमरपाली मलानचा थाना बीजपुर जिला उत्तर 24 परगना,गेंदन लाल (56) पिता स्व प्रितम लाल ग्राम तिलकनगर थाना सुभाषनगर जिला बरेली (उप्र),राजूदास (31) पिता स्व विष्णुपदो दास ग्राम अमरपाली दक्षिण गड़ीफा थाना नैहाटी जिला उत्तर 24 परगना,रंजीत पाल (33) पिता गोपाल पाल ग्राम अमरपाली दक्षिण, गड़ीफा थाना नैहाटी एवं नवाब पाडुई (32) पिता विश्वनाथ पाडुई ग्राम देवोक मामुदपुर शामिल थे।मामले का अनुसंधान चल रहा है।





