पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव के लंगातु में मां अन्नपूर्णा की वार्षिक पूजा के अवसर पर शनिवार को विधायक रोशनलाल चौधरी और सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि व अन्न धन की कामना की।
इस मौके पर गांव वालों ने जहां नव निर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी का चुनाव जीतने की खुशी में स्वागत किया वहीं अपने गांव में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर अनिल मिश्रा का भी गाजेबाजे के साथ स्वागत किया गया।
दोनों नेताओ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा क्षेत्र में यही एक गांव लगातु है जहां मां अन्नपूर्णा जी की हर वर्ष पूजा होती है।उन्होंने आगे कहा कि मां का आराधन जो भी भक्त सच्चे मन से करता है उसे अन्न धन की जीवन पर्यंत कमी नही होती है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव की समस्या भी रखी,जिसे हर सम्भव समाधान करने का विधायक ने आश्वासन भी दिया।
मौके पर पुजारी शंभू पांडे,जगदीश मिश्र,केशव नाथ मिश्र, जनार्दन मिश्र,पवन मिश्र,नवीन मिश्र,बुधन तुरी,रामकिशोर राम,अशोक ओझा,महेंद्र मिश्र,सुजीत मिश्र,अजीत मिश्रा, संजीत मिश्र,नरेश ओझा लक्ष्मी तिवारी सहित अन्य सैकड़ों लॉजिस्टिक थे।





