प्रतिनिधि,गिरिडीह।माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की चपेट में पुनः गिरिडीह में एक गृहिणी की जान चली गई।घटना शहर के पचंबा थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ की है।इस संबंध में बताया जाता है कि महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।मृतका मुकेश साहा की पत्नी पूनम देवी थी और अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी।बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों निर्देशों को धताबता बताते हुए इन दिनों माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की इलाके में बाढ़ सी आ गई है।





इधर मृतका के पति मुकेश साहा का आरोप है कि कुछ लोगों ने बिज़नेस में तरक्की का लालच देकर पहले उसकी पत्नी पूनम को क़र्ज़ के जाल में फंसाया और अब लोन की रिकवरी के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। एजेंट ने बीते कुछ दिनों से जीना हराम कर रखा था।बीती रात भी एक प्राइवेट फाइनन्स कंपनी के लोग, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, उसके घर पर आये और अगले महीने की एडवांस किश्त लेने के लिए देर रात तक उसकी पत्नी को प्रताड़ित करते रहे। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने बुधवार को सुबह फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। इस दौरान मुकेश साहा ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को प्रताड़ित करने वालों पर ह्त्या का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए।





यहां बता दें कि हाल ही में जिले के बेंगाबाद में भी एक महिला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कारण विषपान कर आत्महत्या कर लिया था।