माघ मेले में कोरोना की दस्तक से मचा हड़कंप, ड्यूटी पर आए सिपाही मिले संक्रमित,4 दिन बाद है स्नान, अलर्ट जारी स्नान
माघ मेले में कोरोना की दस्तक से मचा हड़कंप,ड्यूटी पर आए सिपाही मिले संक्रमित,4 दिन बाद है स्नान,अलर्ट जारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज।तेजी से फैल रही कोरोना की तीसरी लहर ने संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला तक पहुंच गया है।मेला क्षेत्र में ड्यूटी करने आए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के एक सिपाही और एक कांस्टेबल कोरोना संक्रमित मिले है।कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।माघ मेले का पहला स्नान मकर संक्रांति को होगा, तो वहीं माघी पूर्णिमा 17 जनवरी से कल्पवास शुरू होगा।
माघ मेले में ड्यूटी करने आए लोकल इंटेलीजेंट यूनिट के हेड कांस्टबेल को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में दो घंटे समय बीतने और सामान्य लक्षण पाए जाने पर कांस्टेबल को होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया गया,तो वही दूसरे सिपाही को डॉक्टरों की निगरानी में SRN हॉस्पिटल में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन बाद मकर संक्रांति के स्नान को लेकर मेले में कोविड जांच बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में तैनात कर्मचारियों की भी निरंतर कोविड जांच की जा रही है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी करीब 10 हजार लोगों की माघ मेला क्षेत्र में कोविड जांच की गई है।बैरहाल अभी तक एक भी साधु संत कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को मास्क लगाने की हिदायत दी गई है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

