रांची।इस बार मानसून में रांची शहर में कम बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिनभर बारिश नहीं हुई।दोपहर में कुछ देर के लिए मध्यम दर्जे की बारिश हुई।लोगों को तपिश से थोड़ी राहत मिली। बरहाल कुछ ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश हुई।
जुलाई का महीना खत्म होने वाला,लेकिन राज्य में झमाझम बारिश का इंतजार पूरा नहीं हो पाया है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची के दक्षिणी इलाकों में आठ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को राज्य के अन्य हिस्सों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।
एक और दो अगस्त को झारखंड के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है।मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज इलाकों में एक और दो अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है,जबकि इस अवधि में रांची में सामान्य बादल छाएं रहने और दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है।





