वरीय संवाददाता,रांची। माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में 15 अगस्त को अपर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर (सेवा सदन के पास) में सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।कोलकाता के गोपाल जी व्यास के सानिध्य में शिव मंत्र, भजन एवं शिव श्रृंगार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न होगा।
इस संबंध में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पूजा प्रारम्भ होंगी। 51 जोड़ों के लिए पार्थिव शिवलिंग के साथ पूर्ण पूजा की तैयारी महिला समिति द्वारा ही की जायेगी।
संयोजिका वंदना मारू,अनीता साबू, भावना काबरा, रेखा कल्याणी एवं मीडिया प्रभारी रश्मि कोठरीमालपानी के अनुसार रुद्राभिषेक में सम्मिलित होने के लिए पहले से पंजीकरण करवाना होगा।पूजा में आये सभी जजमान के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी। इस आयोजन के लिए महिला समिति की सभी सदस्य जुटीं हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।





