वाराणसी।मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने आध्यात्मिक नगरी काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान पूर्वक अनुष्‍ठान कराया। पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम ने सभी के साथ हर-हर महादेव का जयकारा लगाया और काशी विश्‍वनाथ धाम परिसर का भ्रमण भी किया। परिसर के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में लगे स्‍वर्ण अभा को देखकर पीएम बेहद खुश हुए।







प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ गुरुवार सुबह नौ बजे आध्यात्मिक नगरी काशी के दशाश्वमेध घाट पर अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थि विसर्जित करने पहुंचे।

पिता के निधन के बाद परंपराओं के मुताबिक मोक्ष की कामना से उनकी अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित की।





आपको बता दें कि मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज भारतीय मूल के बलिया जिले में रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। तीन साल पहले प्रविंद जगन्‍नाथ प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर वाराणसी आए थे।इस दौरान भी उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया था और गंगा आरती में शामिल हुए थे। उस समय उन्‍होंने कुंभ के मौके पर प्रयाग में गंगा स्‍नान भी किया था।