प्रतिनिधि,बड़कागांव। गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर गोंदलपुरा गांव के ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर वासुदेव यादव ने कहा कि रविवार को पीएचडी विभाग के लिए घर-घर नल योजना को लेकर मैं सर्वे कर रहा था। भूमि प्रतिवेदन तैयार करने के लिए रेवेन्यू टिकट के साथ हस्ताक्षर करा रहे थे इसी दरमियान कुछ ग्रामीणों ने मेरे साथ मारपीट कर दी,जिसमें कृष्णा यादव, सरोज महतो ,अभिमन्यु राणा ,अर्जुन राणा, ने मारपीट किया है और श्रीकांत निराला मारपीट करने के लिए लोगों को उकसा रहे थे।
मामले को लेकर कृष्णा यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुखिया के साथ किसी प्रकार कोई मारपीट नहीं की गई है सिर्फ तू तू मैं मैं हुई है। लगाया गया आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है।पुलिस जांच कर सकती है। मंगलवार को ग्रामसभा होना था ।ग्रामसभा कर सर्वसम्मति से योजना को पारित करने करने का सुझाव दिया गया था।





