प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के सिन्दूवारी कला मैदान में मझगावां प्रीमियम लीग 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया।पंचायत मुखिया सरिता देवी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का आगाज किया।इस अवसर पर उप प्रमुख प्रीतम यादव प्रसिद्ध समाजसेवी बसंत सिंह समेत विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उदघाटन मैच पिण्डारकोण बनाम घटेरी टीम के बीच खेला गया।





उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने खेल को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी। मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने कहा कि गिद्धौर प्रखंड के मझगवां पंचायत के सिन्दूवारी कला गांव में इस वर्ष खेल का आयोजन भव्य तरीके से किया गया है। खेल एक ऐसा माध्यम है,जिससे बड़ी पहचान बनाई जा सकती है।आज प्रखंड के साथ-साथ राज्य की पहचान बड़े खिलाड़ियों की वजह से भी है।उन्होंने कहा कि खेल आपसी सदभाव को जोड़ता है।इससे भाईचारगी भी बढ़ती है।कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया।





टूर्नामेंट के सफल आयोजन में उपमुखिया गणेश सिंह, ब्रजेश कुमार सिन्हा, निरंजन दुबे,परवेज आलम,संदीप दांगी,मिथलेश कुमार सिंह,प्रताप कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं।उदघाटन मैच घटेरी बनाम पिण्डारकोण टीम के बीच खेला गया।दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर व संघर्षशील प्रदर्शन किया।जबकि घटेरी की टीम ने विजय प्राप्त कर लिया।