मुख्तार अंसारी की चारो तरफ से शुरू हुई घेराबंदी,एंबुलेंस मामले में मऊ में हुई छापेमारी, बाराबंकी से पहुंची टीम ने एसएन राय को किया गिरफ्तार
मुख्तार अंसारी की चारो तरफ से शुरू हुई घेराबंदी, एंबुलेंस मामले में मऊ में हुई छापेमारी,बाराबंकी से पहुंची टीम ने एसएन राय को किया गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने बाद ही माफियाओं के खिलाफ अभियान काफी तेज हो गया है।अब माफिया मुख्तार अंसारी की चारो तरफ से घेराबंदी शुरू हो गई है।पिछले 24 घंटे में मुख्तार अंसारी के परिवार और करीबियों पर चार कार्रवाई हुई है।मुख्तार की पत्नी और सालों के नाम पर बने गोदाम पर नोटिस चस्पा किया गया और बयान के लिए बुलाया गया है और एम्बुलेंस मामले में गैंगस्टर लगा दिया गया है।
सोमवार की आधी रात मुख्तार को बांदा जेल से लखनऊ लाया गया और मऊ में एम्बुलेंस मामले में छापेमारी तेज हो गई है।मुख्तार की करीबी डा. अल्का राय के मऊ स्थित अस्पताल पर बाराबंकी पुलिस ने पहुंच कर छापेमारी की।गैंगस्टर के मामले में आरोपित डा. एसएन राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।मुख्तार को एंबुलेंस देने के मामले को लेकर बाराबंकी में डा. अल्का राय और डा. एसएन राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।इस मामले में कई महीनों से दोनों डाक्टर जमानत पर बाहर आ गये थे।अब इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है।इस केस के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से बाराबंकी पुलिस ने डा. अल्का राय के श्याम संजीवनी अस्पताल पर सोमवार को छापेमारी की। घंटों पूछताछ के बाद डा. एसएन राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पंजाब की मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी को जिस एम्बुलेंस से कोर्ट ले जाया गया था इसका फर्जी पंजीकरण बाराबंकी जिले में था।इस मामले की जांच के बाद नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले में शहर कोतवाल ने मुख्तार सहित इनके 13 साथियों पर दो दिन पहले ही गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया था।
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को मार्च 2021 को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार को जिस एम्बुलेंस से कोर्ट ले जाया गया उसका नंबर देख कर सभी चौंक पड़े थे।एम्बुलेंस पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का नंबर दर्ज था। जांच में पाया गया कि देवा रोड स्थित मोहल्ला में श्याम संजीवनी हॉस्पिटल के नाम पर ये एम्बुलेंस रजिस्टर्ड है। जांच में सामने आया कि ये अस्पताल बताए गए पते पर है ही नहीं। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इस मामले से जुड़े करीब एक दर्जन आरोपी जेल में हैं।
बाराबंकी शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने आरोपी मुख्तार अंसारी निवासी यूसूफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर, डा. अल्का राय और डा. शेषनाथ राय निवासी श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर प्रालि. राष्ट्रीय राजमार्ग 29 संजीवनी बिहार बलिया मोड़ मऊ, राजनाथ यादव निवासी अहिरौली पोस्ट हथनी सरायल खंसी मऊ, आनंद यादव निवासी सरवा सरायल खंसी मऊ, मो. सुहैब मुजाहिद निवासी वसिहाबाद सदियापुर करेली प्रयागराज, सलीम निवासी मंगल बाजार युसुफपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर, मो. जाफरी उर्फ शाहिद निवासी लारी हाता कालोनी अली का कटरा वजीरगंज लखनऊ पश्चिमी, सुरेंद्र शर्मा निवासी युसुफपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर, मो. शाहिद निवासी सैदपुर बाजार मोहल्ला रोजा गाजीपुर, फिरोज कुरैशी निवासी कसाई मोहल्ला जफरपुर युसुफपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर, अफरोज खां उर्फ चुन्नू निवासी महरूपुर मोहम्मदाबाद गाजीपुर, जफर उर्फ चंदा निवासी सदर रोड मोहम्मदाबाद गाजीपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी और सालों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं बल्कि बढ़ती ही जा रही हैं।नंदगंज थाने के फतेउल्लाहपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर गोदाम बनाने के मामले में पुलिस ने तीनों को तलब किया है। विवेचक के समक्ष प्रस्तुत नहीं होने और बयान नहीं दर्ज कराने के आरोप में मुख्तार के सहयोगियों को भी बयान देने के लिए बुलाया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

