लखनऊ।जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है।ईडी की ये कार्रवाई दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मुख्तार अंसारी के 11 ठिकानों पर चल रही है।ये छापेमारी मुख्तार अंसारी के सीए और परिजनों समेत कुछ सहयोगियों के यहां हो रही है।गाजीपुर के मुहम्म्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के घर पर लखनऊ से ईडी की टीम पहुंची हुई है।इसके अलावा टाउन हॉल में खान बस सर्विस के मालिक, सोना व्यवसायी विक्रम अग्रहरि और प्रोपर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्रा के यहां भी छापेमारी हुई है।गणेश दत्त मिश्रा, विक्रम अग्रहरि और मुस्ताक खान मुख्तार अंसारी के बेहद खास हैं।ईडी की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ सभी के आवास को घेर रखा है।
आपको बता दें कि जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह मुख्तार अंसारी की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती है।मुख्तार अंसारी खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोप तय कर दिए हैं।इस मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है।एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने पर आरोपों की हस्ताक्षर युक्त कॉपी सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।
जानें क्या है मामला
आपको बताते चलें कि मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग का है।जहां शत्रु संपत्ति के मामले में मुख्तार अंसारी बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ लेखपाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।लेखपाल ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।इसके अलावा लखनऊ पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी है।अब्बास अंसारी को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं।कोर्ट ने पुलिस को 25 अगस्त तक का समय दिया है।अब्बास अंसारी को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है।अब्बास अंसारी की तालश में 84 पुलिसकर्मियों की कुल आठ टीमें हैं।





