मुख्तार अंसारी पर बड़ी चोट, होटल गजल की करोड़ों की जमीन हुई कुर्क
मुख्तार अंसारी पर बड़ी चोट,होटल गजल की करोड़ों की जमीन हुई कुर्क <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी माफियाओं और बाहुबलियों की अवैध कमाई पर हथौड़े से चोट मारने का सिलसिला जारी है।बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के चुनाव मैदान से हटने के बाद भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।मुख्तार और उनकी पत्नी,बेटे की अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के साथ ही अवैध संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। इस बाबत पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्रवाई पूरी की है।
गाजीपुर में बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर भारी फोर्स के साथ बांदा जेल में बंद आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी के होटल की जमीन की कुर्की की। सदर कोतवाली के महुआबाग में स्थित मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी के गजल होटल के पिछले हिस्से की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
सदर सीओ ओजस्वी चावला और जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस भूमि का क्षेत्रफल 381 वर्ग मीटर है। इसकी बाजार कीमत लगभग दो करोड़ 15 लाख रुपए है। सदर तहसीलदार एवं कोतवाल विमलेश मौर्या सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद रहे।
होटल गजल पर चल चुका बुलडोजर
महुआबाग स्थित गजल होटल को 235 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को पहले ही प्रशासन ढहा चुका है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल संचालक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के वर्ष 2004-05 में शहर के बीच बने होटल के दूसरे तल पर 15 से अधिक कमरे और हॉल बने हुए थे।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से होटल मलबे में तब्दील है। पत्नी और दोनों बेटों के नाम से संचालित गजल होटल के निचले हिस्से में जहां एचडीएफसी बैंक का एटीएम था तो दूसरी तरफ 15 कमरों में सर्राफ, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक और फुटवेयर की दुकानें संचालित हो रही थीं।
बीते दिनों कुर्की की कार्यवाई के तहत पुलिस प्रशासन ने महुआबाग स्थित ही मुख्तार अंसारी की इन सभी दुकानों को सीज कर दिया था। इससे पूर्व इस बिल्डिंग के ऊपरी तल में बना मुख्तार अंसारी का होटल गजल भी पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था।फिलहाल बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, जिससे मुख्तार गैंग में हड़कंप मचा हुआ है।यूपी पुलिस ने ऐसे समय पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की है,जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो फिर से चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल, अंसारी जेल में बंद हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

