प्रतिनिधि,बड़कागांव।दैनिक बाजार स्थित नटराज नगर निवासी 80 वर्षीय मूर्तिकार मुखलाल महतो नहीं रहे। 8 अक्टूबर की रात्रि 11:30 बजे अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार थे। अंतिम संस्कार में भारी संख्या लोगों ने भाग लिया एवं पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मुखलाल के निधन से पूरा गांव में शोक व्याप्त है। अंतिम संस्कार दो मुहाने नदी शमशान घाट में किया गया मुखाग्नि इकलौता पुत्र ज्ञानी महतो ने दिया।





शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से नकुल महतो, मोहम्मद इब्राहिम ,प्रकाश महतो, राजेश्वर महतो, शत्रुघ्न महतो, बादल कुमार ,शिव कुमार, रवि कुमार ,प्रमोद कुमार, शंकर दयाल महतो, रोहन कुमार के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।