प्रतिनिधि, सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शनिवार को वार्षिक धातुकर्म उत्सव धात्विका का पोस्ट इंस्टॉलेशन सिरेमनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मेटलर्जिकल विभाग के एचओडी डॉ. बी एन राय द्वारा तथा अन्य प्रोफेसरों द्वारा की गई,जिसमें प्रोफेसरों ने अपने विचारों द्वारा छात्रों का ज्ञान वर्धन किया।
पोस्ट इंस्टॉलेशन सिरेमनी, एक विशेष आयोजन है जो किसी नए पद के कार्यभार ग्रहण के लिए आयोजित किया जाता है। पोस्ट इंस्टॉलेशन सिरेमनी एक महत्वपूर्ण परंपरागत आयोजन है जो नए पदाधिकारी के समर्पण को मनाने और उनके कार्यभार की शुरुआत को साकार करता है। इसमें मेटलर्जिकल विभाग के एचओडी डॉ बी एन राय, डॉ अनिल रजक ,डॉ संग्राम हेंब्रम, डॉ. सीबी सिंह, डाॅ नंदकिशोर , डॉ. सुमित शर्मा, प्रो. कृति माधवी, प्रो. इजहार हुसैन, प्रो. बाबुल दास, प्रो. मोनिका गौतम तथा टीम धात्विका के कन्वेनर दीपेश जैसवाल, सेक्रेटरी अनुराग सोनी तथा सभी सदस्य मौजूद थे।





