मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति का भाव भरना : हनी सिन्हा
माटी का नमन और वीरों का वंदन अभियान के माध्यम से सैनिकों का सम्मान करना है : डॉ.ब्रजेश
विशेष संवाददाता,रांची।भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश में मेरी माटी- मेरा देश माटी का नमन-वीरों का वंदन एवं मेगा ट्री प्लांटेशन कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक करना है।उक्त कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कार्यालय में राज्य निदेशक हनी सिन्हा की अध्यक्षता में एनएसएस के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य निदेशक एनवाई के एसकी हनी सिन्हा ने कहा कि मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं के अंदर देशभक्ति का भाव विकसित करना है।उन्होंने कहा कि झारखंड में उक्त कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से करते हुए कार्यक्रम हेतु जो दिशा निर्देश मंत्रालय से प्राप्त हुआ है।उसका अक्षरश पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि माटी का नमन--वीरों का वंदन अभियान के माध्यम से देश के सुरक्षा में लगे सैनिकों का सम्मान करना है। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए।
मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन दोनों संगठनों के संयुक्त आयोजन झारखंड के प्रत्येक महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय विभागों एवं सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।
मेगा ट्री प्लांटेशन के अंतर्गत पूरे झारखंड में लगभग 20 लाख पौधा रोपण एवं वितरण किया जाएगा।
9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा एवं देश के आजादी में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रत्येक गांवों से मिट्टी का संग्रहण कर अमृत कलश में डालकर प्रत्येक प्रखंड में ले जाया जाएगा एवं प्रखंडों से अमृत कलश जिला मुख्यालय में लाया जाएगा।
जिला मुख्यालय से अमृत कलश राज्य मुख्यालय लाया जाएगा एवं राज्य मुख्यालय से अमृत कलश को लेकर नई दिल्ली स्तिथ कर्तव्य पथ (राजपथ ) पर ले जाया जाएगा।
प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक महाविद्यालय में अमृत वाटिका बनाया जाएगा तथा प्रत्येक अमृत वाटिका में 75- 75 पौधा लगाया जाएगा,जिसकी देख रेख एनएसएस एवं एनवाई के एसके स्वयंसेवक करेंगे।
15 अगस्त से 21 अगस्त तक प्रत्येक गांव में प्रभात फेरी आयोजित किया जाएगा एवं इसके माध्यम से आजादी के अमृत काल में वीर शहीदों को नमन एवं सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में एन वाई के एस के उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा शामिल हुए।





