प्रतिनिधि,चौपारण। दैहर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के सभी 16 गांवों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह कर मुख्य कलश में भरकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चौपारण के लिए रवाना किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त संकल्पित मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक एवं अमृत वाटिका का मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां के द्वारा शुभारंभ किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत पंचायत के मुखिया ब्रह्मादेव भुइयां ने अमृत कलश में मिट्टी भरकर रोजगार सेवक को सुपुर्द किया। उक्त अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी नागेंद्र कुमार के साथ-साथ कई गणमान्य उपस्थित थे।